मुंह के छालों का आयुर्वेदिक इलाज
शरीर में पित्त की मात्रा अधिक बढ़ जाने पर मुंह में छाले आते हैं ।छाला होने पर तीनों समय हल्का खाना खाना शुरू कर दें और भूख से थोड़ा कम खाएं ।
यदि भूख ना लगे तो खाना ना खाएं । जूस,फल और पानी का अधिक प्रयोग करें।
उपाय
मुलेठी चूर्ण आधा चम्मच
सुबह खाली पेट
पानी के साथ लें।
अविपत्तिकर चूर्ण एक चम्मच
खाना खाने के बाद सुबह शाम पानी के साथ
त्रिफला एक चम्मच
गर्म पानी के साथ
रात को सोते समय
मुंह में छालों पर ग्लिसरीन लगाएं।
धीरेे-धीरे छालों में आराम आने लगेगा ।
एक बार मुंह में छाला होने पर 4 से 6 दिन ठीक होने में लग जाते हैं।
मुंह के छाले कई प्रकार के हो सकते हैं । कई बार मुंह के अंदर की पूरी स्तह और जीभ लाल हो जाती है। कईं बार जीभ पर छोटे छोटे दाने निकल आते हैं ।
यह उपाय हर प्रकार की समस्या में लाभकारी है।
टमाटर को पीसकर खाने से मुंह के लाल होने पर आराम मिलता है।
कहीं बार मुंह में लगातार पानी व झाग इकट्ठी होती रहती है । यह उपाय इस समस्या में भी लाभकारी है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें